हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को होगी। बैठक में बेरोजगारी भत्ते और आउटसोर्स पॉलिसी पर फैसला होने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पदों को भरने की भी मंजूरी दी जा सकती है। वन विभाग, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य महकमे के विभिन्न अहम मुद्दों समेत करीब सत्तर एजेंडों पर भी चर्चा हो सकती है।
बैठक प्रदेश सचिवालय में दोपहर 2 बजे होगी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बजट घोषणा को लागू करने की मंजूरी दे सकती है। परिवहन मंत्री जीएस बाली पहले ही 12 अप्रैल को नगरोटा बगवां में रैली के दौरान
बेरोजगारी भत्ता पाने के हकदार युवाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होने की बात कह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कई कैबिनेट मंत्री और सांसद विप्लव ठाकुर भी शामिल हो सकती हैं।