फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पांच अक्तूबर की बैठक टली, अब सात को सुक्खू कैबिनेट की बैठक के आसार; कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Mon, 05 Oct 2026 09:27 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 7 अक्तूबर को होने की संभावना है। इससे पहले 11 सितंबर और 5 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठकें स्थगित हो चुकी हैं। सोमवार को सरकार के स्तर पर सहमति बनने के बाद नई तारीख तय किए जाने के आसार हैं। प्रस्तावित बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मामलों, भर्तियों और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले हो सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट मीटिंग (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल बैठक को लेकर अब नई तारीख सामने आने के आसार हैं। जानकारी के अनुसार 7 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है। इससे पहले दो बार बैठक की तारीख तय होने के बावजूद इसे स्थगित किया जा चुका है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक पहले 11 सितंबर और इसके बाद 5 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन दोनों ही बैठकें नहीं हो सकीं। अब सरकार की ओर से बैठक की नई तारीख तय करने की तैयारी चल रही है। सोमवार को बैठक को लेकर सहमति बनने के बाद 7 अक्तूबर की तारीख तय होने के आसार जताए जा रहे हैं। अगर 7 अक्तूबर को बैठक होती है तो इसमें प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा हो सकती है। खास तौर पर कर्मचारियों से जुड़े मामलों और विभिन्न विभागों में भर्तियों से संबंधित प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की नजर रहेगी।

इसके अलावा अलग-अलग विभागों की ओर से भेजे गए अन्य प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि बैठक का अंतिम एजेंडा और प्रस्तावित फैसले आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। मंत्रिमंडल की बैठक लंबे समय से लंबित मामलों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कर्मचारियों और भर्ती से जुड़े मामलों पर सरकार के फैसलों का इंतजार कर रहे लोगों की नजर अब बैठक की अंतिम तारीख और एजेंडे पर रहेगी। फिलहाल 7 अक्तूबर को बैठक होने की संभावना है। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद बैठक की तारीख और एजेंडे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें