फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: अटल टनल पर ट्रैफिक प्रतिबंध, छह अक्तूबर रात से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

Mon, 05 Oct 2026 09:04 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली और अटल टनल दौरे के मद्देनजर कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। 6 अक्तूबर रात 8 बजे से 7 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक अटल टनल की ओर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। 7 अक्तूबर को पलचान से अटल टनल रोहतांग तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आपातकालीन और सुरक्षा से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली और अटल टनल रोहतांग दौरे को देखते हुए कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान यातायात को नियंत्रित रखने के लिए अलग-अलग मार्गों पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन


कुल्लू के पुलिस अधीक्षक की ओर से तैयार यातायात व्यवस्था के अनुसार 6 अक्तूबर रात 8:00 बजे से 7 अक्तूबर दोपहर 12:00 बजे तक अटल टनल की ओर भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा 7 अक्तूबर को पलचान से अटल टनल रोहतांग तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यानी निर्धारित अवधि में इस मार्ग पर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

रामबाग-हिडिंबा मंदिर मार्ग पर भी प्रतिबंध
प्रशासन ने 6 से 8 अक्तूबर तक रामबाग से हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इन मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की ओर से क्षेत्र में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन


आपातकालीन वाहनों को रहेगी छूट
यातायात प्रतिबंधों के दौरान आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है। एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग के वाहन, पुलिस एवं सुरक्षा वाहनों के साथ-साथ वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात वाहनों को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह यातायात व्यवस्था लागू की है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को निर्धारित अवधि में यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें