फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: शांति भंग करने के आरोप में हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री समेत 29 गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम और देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि जब तक केजरीवाल खालिस्तान का समर्थन और द कश्मीर फाइल्स फिल्म का विरोध करने पर सार्वजनिक मंच से माफी नहीं मांगते, उन्हें हिमाचल प्रदेश में प्रचार नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कांगणीधार हेलीपैड पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का रास्ता रोकने और शांति भंग करने के आरोप में हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री समेत 29 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सुबह करीब 11:30 बजे मंच के कार्यकर्ता हेलीपैड के पास पहुंचकर दोनों सीएम के लिए गो बैक के नारे लगा रहे थे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। हालांकि गिरफ्तार कार्यकर्ता एसडीएम के पास पेश करने के बाद छोड़ दिए गए। उक्त कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केजरीवाल खालिस्तान समर्थक हैं और द कश्मीर फाइल्स फिल्म के विरोधी।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम और देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि जब तक केजरीवाल खालिस्तान का समर्थन और द कश्मीर फाइल्स फिल्म का विरोध करने पर सार्वजनिक मंच से माफी नहीं मांगते, उन्हें हिमाचल प्रदेश में प्रचार नहीं करने दिया जाएगा। उधर, इस बारे में एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। एसडीएम के पास पेशी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें