प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में 11 स्कूलों को अपग्रेड करने का फैसला भी लिया है। बिलासपुर जिला के डोला व झिड़िया, कांगड़ा जिला के खाबली, मंडी जिला के भमसोई, गरलोग, कशोड़, नरवंडी और कूट माध्यमिक स्कूल को उच्च विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया गया है। इसी प्रकार मंडी जिला के नंदी व छम्यार उच्च विद्यालयों को आवश्यक स्टाफ के सृजन व इन्हें भरने के साथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड करने को स्वीकृति प्रदान की गई है।