फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 03 Jul 2019 05:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से हिमाचल में दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में गुरुवार से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। चार जुलाई से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश के दौरान शिमला के रिज का नजारा - फोटो : अमर उजाला
छह और सात जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों के भीतर पूरे प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। नौ जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शिमला में झमाझम बारिश के दौरान जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद मानसून की पहली बौछारें बरसीं। शहर में करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक बारिश हुई। तीन बजे के बाद शहर में धुंध छा गई। शाम को भी शहर में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

4 of 6
शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.0, कांगड़ा में 37.0, भुंतर में 36.2, बिलासपुर में 36.0, हमीरपुर में 35.6, सुंदरनगर में 34.4, धर्मशाला में 31.4, नाहन में 31.0, केलांग में 25.6 और शिमला में 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश के दौरान रिज से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में मानसून पहुंचा था, जबकि बारिश कहीं भी दर्ज नहीं हुई। बुधवार को मानसून सक्रिय होते ही शिमला में पहली बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऊना में गर्मी से बढ़ीं मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला
ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में वीरवार या शुक्रवार को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। उधर, मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें