फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू लगने के बाद 600 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी सरकारी, निजी बसें

Mon, 23 Nov 2020 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद परिवहन और निजी बस ऑपरेटरों के 600 रूट प्रभावित होंगे। मंगलवार से शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू से दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के लिए रात को बसें नहीं चलेंगी। इन जिलों से ही बाहरी राज्यों के लिए सबसे ज्यादा रात्रि बसें चलती हैं। इसके अलावा प्रदेश के कर्फ्यू वाले चार जिलों में भी रात्रि बस सेवा प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 15 दिसंबर तक लागू रहेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने का फैसला लिया गया। परिवहन निगम के प्रदेश और बाहरी राज्यों के करीब 2800 रूट हैं। कोरोना के चलते 1900 रूटों पर ही बसें भेजी जा रही हैं। करीब 300 ग्रामीण रूट क्लब किए हैं। 

धर्मशाला नगर निगम के साथ होंगे 3 नए नगर निगम के चुनाव 
कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि धर्मशाला नगर निगम के चुनाव के साथ ही मंडी, सोलन और पालमपुर नगर निगम के चुनाव होंगे। अगले साल धर्मशाला में नगर निगम के चुनाव होने हैं। सरकार ने हाल ही में 3 नए नगर निगम बनाने का फैसला लिया है।  
विज्ञापन


सेटबैक में भवन मालिक को राहत 
सरकार ने भवन मालिकों को राहत दी है। सरकारी भवन की तर्ज पर अब भवन मालिकों को सेटबैक में छूट दी जाएगी। यह छूट टीसीपी, शहरी निकाय नहीं, बल्कि सरकार स्वयं देगी। हिमाचल में हजारों भवन मालिक हैं। इन्होंने कंस्ट्रक्शन के दौरान सेटबैक नहीं छोड़े हैं। अब उन्हें बिजली, पानी के घरेलू कनेक्शन मिलने ही उम्मीद जग गई है। छूट कितनी दी जानी है, इसका फैसला सरकार तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें