फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक: स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने और आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती पर होगा फैसला

Sat, 18 Sep 2021 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला भी इस कैबिनेट बैठक में होगा। अभी 21 सितंबर तक सरकार ने विद्यार्थियों के स्कूल आने पर रोक लगाई है। कैबिनेट बैठक में अक्तूबर में शुरू होने वाली स्वर्णिम रथ यात्रा पर भी चर्चा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 24 सितंबर को हिमाचल कैबिनेट की बैठक सचिवालय में सुबह 10:30 बजे होगी। बैठक में शिक्षा विभाग में भरे जाने वाले आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों के पदों को लेकर फैसला होना संभावित है। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को भी मंजूरी दी जाएगी।  

विज्ञापन


स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला भी इस बैठक में होगा। अभी 21 सितंबर तक सरकार ने विद्यार्थियों के स्कूल आने पर रोक लगाई है। कैबिनेट बैठक में अक्तूबर में शुरू होने वाली स्वर्णिम रथ यात्रा पर भी चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस के नियंत्रण के बारे में भी प्रस्तुति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें