फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट बैठक: कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

Fri, 14 May 2021 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में वर्तमान में कर्फ्यू लागू होने के बाद भी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमितों और मौतों की संख्या में कमी नहीं आई है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि कर्फ्यू को और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा कर्फ्यू की बंदिशों को भी और बढ़ाने की संभावना है। 
विज्ञापन
जयराम मंत्रिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयराम मंत्रिमंडल की 15 मई को होटल पीटरहॉफ में होने वाली अहम बैठक में प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू को और बढ़ाने को लेकर मंथन हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में वर्तमान में कर्फ्यू लागू होने के बाद भी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमितों और मौतों की संख्या में कमी नहीं आई है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि कर्फ्यू को और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा कर्फ्यू की बंदिशों को भी और बढ़ाने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक कर्फ्यू लागू होने के बाद भी लोगों की बाजारों में आवाजाही कम नहीं हो रही है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों व अधिकारियों का मानना है कि जरूरी चीजों के लिए ही लोगों को बाजार निकलकर सामान खरीदने के लिए छूट दी जा रही है, लेकिन लोग इस दौरान भी बिना काम के बाहर निकल रहे हैं। इससे लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ा है और यह भी संक्रमण से ग्रस्त होने वालों की बढ़ती संख्या का एक कारण है। यही वजह है कि अब होम डिलीवरी पर ज्यादा जोर देने के लिए कहा जाएगा। साथ ही पुलिस को सख्ती के लिए भी कहा जाएगा ताकि लोगों के लापरवाह रवैये को बदला जा सके और संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा 18 से 44 साल वालों के लिए 17 मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण के टीकाकरण के स्वरूप को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें