फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों के लोगों को राहत, घर में चला सकेंगे दुकानें

Fri, 15 Jan 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में शहरी क्षेत्रों के लाखों लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। मंत्रिमंडल ने शहरों या उनसे सटे प्लान, स्पेशल एरिया (साडा) और बीबीएमबी क्षेत्र के निवासियों को मिक्स लैंड की सुविधा प्रदान करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


अब इन क्षेत्रों के रिहाइशी इलाकों में बिना विशेष अनुमति के वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी और व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जा सकेंगे। इसके लिए न तो कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी और न ही इसका अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

ऐसे कई मामले मंत्रिमंडल की विशेष मंजूरी को जाते थे। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान या तो अवैध तरीके से बने हुए हैं या फिर उनकी विशेष मंजूरी ली गई है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड का नाम अब स्टाफ सेलेक्शन कमीशन होगा- मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर का नाम बदलकर हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन करने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें