बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड को हमीरपुर जिला की उखली में 33/11 केवी उप केंद्र निर्मित करने के लिए सरकारी भूमि पट्टे पर देने का निर्णय लिया गया। यह भूमि वर्तमान सर्कल रेट के 20 प्रतिशत यानी एकमुश्त 11,26,200 रुपये की दर और उसके बाद 99 वर्षों के लिए एक रुपये प्रतिमाह पट्टे पर दी जाएगी। हमीरपुर जिला के बमसन में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय और टिक्करी सेक्शन के शिकायत कक्ष के निर्माण के लिए राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के पक्ष में वर्तमान सर्कल रेट के 20 प्रतिशत यानी एकमुश्त 34008 रुपये और उसके बाद 99 वर्षों के लिए एक रुपये प्रतिमाह पट्टे पर आठ मरला सरकारी भूमि देने को मंजूरी प्रदान की।