हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 9 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को सरकार किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं खोलेगी। सोमवार को विश्व शिक्षक दिवस पर राजधानी शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 9 अक्तूबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूलों को खोलने पर फैसला लिया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करवाना बहुत मुश्किल है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसको लेकर अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में ही लिया जाएगा।