प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 3400 से अधिक प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) को कैबिनेट बैठक में मानदेय वृद्धि का तोहफा मिल सकता है। मानदेय बढ़ने की जगह घटने की फाइल को शिक्षा विभाग ने वित्त और विधि विभाग में राय लेने के लिए भेजी है।
संभावित है कि 19 जून को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस मामले पर मुहर लगेगी। जयराम सरकार ने आठ मार्च को अधिसूचना जारी करते हुए पैट को न्यूनतम पे बैंड, ग्रेड पे और 144 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी।