संघ ने शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा से आग्रह किया है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में सीएंडवी के 2000 पदों को भरने का प्रस्ताव रख कर स्वीकृति प्रदान करवाएं। शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा पीईटी के 1861, कला अध्यापक के 1467, शास्त्री के 1181,भाषा अध्यापक के 768 पद रिक्त हैं।
बिलासपुर में 424, चंबा में 475, हमीरपुर में 437, कांगड़ा में 869, किन्नौर में 67, कुल्लू में 267, स्पीति में 13, केलांग में 35, मंडी में 825, शिमला में 789, सिरमौर में 512, सोलन में 409, ऊना में 409 सीएंडवी अध्यापकों के पद खाली हैं।