फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव: मतदान से तीन दिन पहले थम जाएगा प्रचार, आयोग ने कोविड के कारण किया बदलाव

Tue, 19 Oct 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी पाल रासु ने सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से कहा है कि वे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समयावधि का सख्ती से पालन करें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर उप निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार की अवधि सीमित की है। 
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार के उपचुनाव में प्रचार के थमने की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब चुनाव प्रचार में मौन की अवधि (साइलेंस पीरियड) मतदान की तिथि से 2 दिन पूर्व से बढ़ाकर 3 दिन पूर्व की गई है। मंडी संसदीय सीट, जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान होगा। लिहाजा, अब 27 अक्तूबर शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी पाल रासु ने सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से कहा है कि वे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समयावधि का सख्ती से पालन करें। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर उप निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार की अवधि सीमित की है। आयोग के निर्देशों के अनुसार उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रचार की अवधि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें