फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव: पीएम मोदी और सीएम जयराम के फोटो लगे बैग वितरण पर लगी रोक

Fri, 01 Oct 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंडी संसदीय और अन्य तीन अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई में उपचुनाव के चलते बैग का वितरण रोक दिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। अब लोगों को सस्ते राशन के लिए अपना बैग लाना होगा। 
विज्ञापन
राशन की दुकान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण अन्न योजना के तहत डिपुओं में गरीब लोगों को आवंटित किए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो वाले बैग पर रोक लगा दी गई है। मंडी संसदीय और अन्य तीन अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई में उपचुनाव के चलते बैग का वितरण रोक दिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। अब लोगों को सस्ते राशन के लिए अपना बैग लाना होगा। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल 25 सितंबर को हिमाचल आए थे, उन्होंने पीटरहॉफ में लाभार्थियों से इस योजना को लेकर संवाद किया था।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, यहां जानें पूरा शेड्यूल

खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से 7 लाख बैग तैयार किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फोटो प्रकाशित किया गया है। योजना की जानकारी बैग में दर्शाई गई है। निगम को यह बैग करीब 18 रुपये में पड़ा है। गरीब लोगों को यह बैग निशुल्क किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निदेशक केसी चमन ने बताया कि प्रदेश मेें जिन जिलों मेें आचार संहिता लगी है वहां बैग आवंटन पर पूर्ण रोक लगाई गई है। हिमाचल में गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 3 किलो आटा और दो किलो चावल है। 

विज्ञापन


ग्राम सभा में बीपीएल सूची में संशोधन नहीं होगा 
निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि आचार संहिता के चलते दो अक्तूबर की ग्रामसभाओं में बीपीएल सूची में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। ग्राम सभाओं में कोई नई घोषणा भी नहीं की जा सकेगी। 
विज्ञापन


पंचायत चुनावों के चलते ग्रामसभाओं पर रोक
चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव और उपचुनाव को देखते हुए दो अक्तूबर को होने वाली विशेष ग्रामसभाओं पर रोक लगा दी है। राज्य चुनाव आयोग के आदेशों के बाद पंचायतीराज संस्था के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने इस संबंध में शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को एक पत्र भी जारी कर दिया है। इसमें कहा है कि आगामी आदेशों तक इन पंचायतों में ग्रामसभाएं नहीं होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें