बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी उपस्थित रहेंगे। सौदान और खन्ना शनिवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रही भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के पैनल रविवार को तय हो जाएंगे। संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर इसे नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। टिकटों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड की अंतिम सिफारिश के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा। संभावना है कि सात अक्तूबर तक प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे। एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकट तय करने को प्रदेश चुनाव समिति की यह बैठक रविवार को धर्मशाला में बुलाई गई है। बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी उपस्थित रहेंगे। सौदान और खन्ना शनिवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं। रविवार को वह भाजपा के पदाधिकारियों से प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों पर फीडबैक भी लेंगे।
विज्ञापन
मंडी, अर्की और फतेहपुर पर उलझी भाजपा
भाजपा प्रत्याशियों में से अभी तक केवल जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर ही स्थिति स्पष्ट है। जुब्बल-कोटखाई में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा पर ही अभी तक स्थिति स्पष्ट है। उनका टिक ट लगभग फाइनल माना जा रहा है और संसदीय बोर्ड को यह अकेला नाम भेजा जा रहा है। मंडी लोकसभा सीट पर मंत्री महेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर, महेश्वर सिंह जैसे कई नामों पर चर्चा होनी है। अर्की में रतन पाल सिंह और गोविंद राम शर्मा में से किसी नाम पर विचार हो सकता है। रतन पाल सिंह टिकट की दौड़ में आगे हैं तो गोविंद राम शर्मा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। फतेहपुर में पूर्व राज्य सभा सांसद कृपाल परमार टिकट की दौड़ में आगे हैं। बलदेव ठाकुर, पंकज शर्मा हैप्पी जैसे नामों पर चर्चा हो रही है।