फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फ की 20 फीट ऊंची दीवारों को काट आगे बढ़ा बीआरओ, पर्यटक जल्द पहुंचेंगे रोहतांग

Sat, 16 May 2026 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

मढ़ी और कोकसर दोनों ओर से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम पांच से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को चीरते हुए रोहतांग टॉप की ओर बढ़ रही है। 
विज्ञापन
बर्फ की 20 फीट ऊंची दीवारों को काट आगे बढ़ा बीआरओ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देसी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा इसी सप्ताह वाहनों की आवाजाही के लिए खुल सकता है। मढ़ी और कोकसर दोनों ओर से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम पांच से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को चीरते हुए रोहतांग टॉप की ओर बढ़ रही है। मनाली की ओर से टीम टॉप के करीब पहुंच गई है। लगभग एक सप्ताह के भीतर बीआरओ दोनों ओर से रोहतांग तक पहुंच जाएगा। बीआरओ की मानें तो फिलहाल पांच से छह किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने का कार्य शेष रह गया है। बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। पर्यटकों के लिए रोहतांग बहाल होने में अभी वक्त लगेगा। फिलहाल पर्यटक वाहन राहनीनाला से लगभग दो किलोमीटर आगे तक जा रहे हैं।

विज्ञापन

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा खुलने का पर्यटकों सहित पर्यटन कारोबारियों को भी बेसब्री से इंतजार है। मनाली में सैर-सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा है। सीमा सड़क संगठन ने भी रोहतांग दर्रा बहाल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बीआरओ के गौरव ने बताया कि इसी सप्ताह बर्फ हटाने का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। बशर्ते, मौसम साथ दे। इसके बाद रोहतांग दर्रा बहाल हो सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त जारी करेंगे रोहतांग बहाली की अधिसूचना

कोकसर और मनाली की ओर से बर्फ हटाने में जुटी दोनों टीमें रोहतांग टॉप के आसपास आपस में मिल जाएंगी। दोनों ओर से सड़क पूरी तरह खुल जाने के बाद बीआरओ, मनाली प्रशासन और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से सड़क का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए सही पाई गई तो पर्यटकों को रोहतांग दर्रा जाने की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त कुल्लू इसकी बाकायदा अधिसूचना जारी करेंगे। एनजीटी के आदेशानुसार ऑनलाइन परमिट हासिल करने के बाद ही वाहन इस मार्ग पर जा सकेंगे। फिलहाल पर्यटकों को राहनीनाला तक जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें