फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: कंपार्टमेंट वाले प्रशिक्षुओं को किया प्रमोट

Fri, 11 Mar 2022 02:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के अभ्यर्थियों को राहत दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रशिक्षुओं को यह राहत कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के बाद दी है। 
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के उन प्रशिक्षुओं को प्रमोट कर दिया है, जिनका परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट रहा था। इन अभ्यर्थियों को अब ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया गया है। इस दौरान थ्योरी और प्रैक्टिकल में कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के अभ्यर्थियों को राहत दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रशिक्षुओं को यह राहत कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के बाद दी है।

विज्ञापन


इस दौरान उन प्रशिक्षुओं को राहत मिलेगी, जिनका शैक्षणिक सत्र 2019-21 के दौरान एक, दो वर्षीय और छह माह के डिप्लोमा प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट रहा था। इन अभ्यर्थियों को बोर्ड की ओर से पास मार्क्स (33) ग्रेस मार्क्स के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इस राहत वे प्रशिक्षु शामिल होंगे, जिनका थ्योरी में 24 से लेकर 32 अंकों के बीच स्कोर रहा था। ऐसे अभ्यर्थियों को अब प्रमोट कर दिया जाएगा और उन्हें पास मार्क्स (33) दिए जाएंगे। 

प्रैक्टिकल प्रशिक्षुओं को मिलेगी राहत
इसी शैक्षणिक सत्र के उन अभ्यर्थियों को भी लाभ होगा, जिन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों का स्कोर 12 और 16 के बीच रहा है, उन्हें बोर्ड की ओर से प्रमोट कर 17 अंक दिए जाएंगे। जो पास मार्क्स रहेंगे। 
विज्ञापन


कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से जारी किए गए निर्देशों के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उन प्रशिक्षुओं को पास मार्क्स (33 थ्योरी और 17 प्रैक्टिकल) ग्रेस मार्क्स के रूप में दिए हैं, जिनका परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट रहा था। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें