फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: अधूरे आवेदन और फीस नहीं भरने पर डीएलएड के 2,676 आवेदन रद्द

Mon, 30 May 2022 10:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों की ओर से निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई गई है और उनका नाम रद्द की गई सूची में अंकित है, ऐसे अभ्यर्थी अपने फीस संबंधी दस्तावेजों को बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के 2,676 आवेदनों को रद्द कर दिया है। कई अभ्यर्थी फीस भरना भूल गए तो कई के आवेदन अधूरे पाए गए। इधर, 28 मई तक बोर्ड के पास 23,057 आवेदन पहुंचे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन सत्र 2022-24 में प्रवेश के लिए पांच मई से 28 मई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। यह परीक्षा प्रदेश भर में 19 जून को करवाई जाएगी। बोर्ड की ओर से मांगे गए आवेदनों की निर्धारित तिथि तक बोर्ड के पास 23,057 आवेदन पहुंचे हैं। वहीं 2,676 ऐसे आवेदन पाए गए हैं। जिनमें अभ्यर्थियों ने फीस ही जमा नहीं करवाई या फिर आवेदन अधूरे थे। 

विज्ञापन


रद्द किए गए आवेदनों की सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों की ओर से निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई गई है और उनका नाम रद्द की गई सूची में अंकित है, ऐसे अभ्यर्थी अपने फीस संबंधी दस्तावेजों को बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद वे अपना अनुक्रमांक लेने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें