फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी जरूर पढ़िए शिक्षा बोर्ड का ये कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नए कारनामे ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी में डाल दिया है। राजधानी शिमला स्थित छात्राओं के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में जारी हुई मार्क्सशीट में एक गलती सामने आई है। बुधवार को स्कूल से प्राप्त हुई जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय की मार्क्सशीट पर गलत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


लड़कियों की मार्क्सशीट में सेक्स को फीमेल की जगह मेल लिखा गया है। छात्रा के अभिभावक सुर्जन सिंह ने बताया है कि जब स्कूल प्रबंधन से मामले की शिकायत की गई तो बताया गया कि कई लड़कियों की मार्क्सशीट में ऐसी गलती हुई है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि मार्क्सशीट बोर्ड को लौटाई जाएगी। नई मार्क्सशीट जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पूरा स्कूल लड़कियों का लेकिन सेक्स कर दिया मेल

शिक्षा बोर्ड की इस गलती ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मार्क्सशीट में स्कूल के नाम में स्पष्ट लिखा गया है कि गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर। यानी यह स्कूल सिर्फ लड़कियों के लिए हैं। ऐसे में सेक्स वाले कॉलम में फीमेल की जगह मेल लिखना एक बड़ी गलती है।

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की मार्क्सशीट जिंदगी भर काम आती है। ऐसे में इस तरह की गलती करना दुखद है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर तेगटा ने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते यह खामी रह गई होगी। इसमें सुधार कर मार्क्सशीट जारी कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें