फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता घर-घर जाकर फेरी लगाकर बेचते हैं कपड़े, टॉप टेन में बेटा

Thu, 26 Apr 2018 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल करने वाले अतीक खान निर्धन परिवार से संबंधित हैं। हिमाचल के जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के साथ लगते हरनोटा गांव के अतीक खान के पिता मोहम्मद असलम कपड़े की फेरी लगाकर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का लालन-पोषण करते हैं।

विज्ञापन


जबकि अतीक खान की माता रीता बीबी गृहणी हैं। अतीक खान का एक छोटा भाई है जोकि राजा का तालाब में 11th में अध्ययनरत है। वहीं परिवार में अन्य सदस्यों में दादा साबरद्दीन व दादी कलीम बीबी भी हैं। इस छोटे से परिवार की गरीबी की हालत को देखते हुए अतीक खान के मन मे शुरू से कुछ कर गुजरने की ललक पैदा हो गई।

इसी उद्देश्य के मद्देनजर अतीक खान ने अपने लिये एक लक्ष्य बना लिया जिसमें वो रोजाना स्कूल से घर आकर कड़ी मेहनत करके अपनी पढ़ाई के लिए आठ से नौ घंटे देने लगा। अतीक खान का कहना है कि उसके स्कूल के ही पिछले वर्ष के प्रदेश भर के विज्ञान संकाय के टॉपर रितिक कनदौरिया भी कहीं न कहीं उनके प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं।
विज्ञापन


शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाले अतीक खान ने रितिक कनदौरिया को देखकर खुद के लिए पहले जमा दो में प्रदेश भर में मेरिट में स्थान बनाने का लक्ष्य बनाया। अतीक खान आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करके प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश की सेवा करने का मन बना चुका है। उसकी इस उपलब्धि पर दादा-दादी, माता-पिता व चाचा- चाची फूले नहीं समा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें