फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा

Tue, 10 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दौर सोमवार से शुरू हो गया। मंडी के ढांगसीधार में जुटे भाजपा के आला नेताओं ने आयोजन का आगाज सरकार के सौ दिनों की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ किया। 

विज्ञापन


वहीं, अगले दो दिनों में शामिल होने वाले मुद्दों और प्रस्तावों को लेकर भी कुछ चर्चा हुई। दिलचस्प रहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हिमाचल में टोपी के रंग की सियासत पर भी विराम देने की कोशिश की। भाजपा नेता मैरून और हरे रंग की टोपियां पहनकर पहुंचे। 

मंगलवार और बुधवार को पार्टी नेता कई प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सरकार के सौ दिनों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर करीब सवा तीन बजे मिटिंग स्थल तक पहुंचे। 

विज्ञापन

बैठक में इसको लेकर तय होगी रणनीति

जिसके साथ ही बैठक भी औपचारिक रूप से शुरू हो गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी दो दिनों में कार्यसमिति सदस्यों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा और रणनीति की दिशा तय की जाएगी।

मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से आग्रह कर मंडी में इस बैठक को करवाया गया है। आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति के बारे में फिलहाल वह कुछ नहीं कह सकते।

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा टोपियां का रंग रहा। दरअसल, बैठक में टोपियों के अलग-अलग रंग दिखाई दिए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार को लाल टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, सांसद रामस्वरूप और अनुराग ठाकुर हरी टोपी पहने नजर आए। 
विज्ञापन

सीएम ने पहनी थी कमल के फूल वाली मलाणा टोपी

टोपी के रंग की सियासत का सिलसिला खत्म करने की दिशा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहल कर चुके हैं। सीएम पद की शपथ लेते समय उन्होंने कोई टोपी नहीं पहनी थी। इसके बाद मंडी में पहला दौरा करने के दौरान उन्होंने कमल का फूल लगी मलाणा टोपी पहन ली थी।  

प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में शब्दों के खूब तीर चले। बैठक की शुरूआत में ही जब नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर सीएम जयराम ठाकुर को सम्मानित करने लगीं तो सीएम ने उन्हें यह कह कर टाल दिया कि वह घर के ही हैं।

इतना कहकर वह शॉल-टोपी लेकर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की ओर बढ़ गए। इस पर धूमल बोल उठे, हम भी अपने ही हैं हमें क्यों बेगाना कर रहे हो। इस पर कार्यसमिति की बैठक में खूब ठहाके लगे। 

दीप प्रज्जवलन के दौरान भी नेताओं ने सीएम को आगे बढ़ाया। लेकिन, सीएम ने प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को दीप प्रज्वलन करने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने खुद दीप को प्रज्जवलित किया। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने सांसद शांता कुमार को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें