फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए तैयारी: हिमाचल भाजपा ने सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से अलग किया आईटी विंग

Tue, 21 Dec 2021 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा ने चुनावी साल से पहले सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से आईटी विंग को अलग कर दिया है। सोशल मीडिया की कमान पुनीत शर्मा को दी है, जबकि आईटी की अनिल डडवाल को दी है। प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डडवाल ने कहा की यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। सभी जिला संयोजक अगले सात दिनों में अपने जिला और मंडल स्तर पर टीम का विस्तार करेंगे।
 
विज्ञापन
भाजपा लोगो(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने चुनावी साल से पहले सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से आईटी विंग को अलग कर दिया है। सोशल मीडिया की कमान पुनीत शर्मा को दी है, जबकि आईटी की अनिल डडवाल को दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के बाद भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश आईटी विभाग के संयोजक अनिल डडवाल ने चारों संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और 17 संगठनात्मक जिला संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। पालमपुर से आईटी प्रदेश सह संयोजक मनोज रतन और महासू से सुशील राठौर बनाए गए हैं। आईटी संसदीय क्षेत्र प्रभारी शिमला के शुभांकर सूद, मंडी के कमल ठाकुर, हमीरपुर के अमन डोगरा और कांगड़ा के अधिराज सूद संसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आईटी कांगड़ा में पालमपुर से आदर्श, चंबा के भटियात से विशाल उपमन्यु, कांगड़ा के नगरोटा बगवां से अमित कुमार और शाहपुर से तुषार बनाए गए हैं। मंडी के सराज से मेघ सिंह, कुल्लू से दुनी चंद, सुंदरनगर से विशाल कौंडल, लाहौल स्पीति से तजिंग लोकिंद्र और पूह से नवकरण बोरिस होंगे। देहरा से संजय शर्मा, हमीरपुर से महिंद्र ठाकुर, बिलासपुर से ऋषि शर्मा और ऊना से शैलेंद्र सिंह राणा होंगे। पच्छाद से प्रकाश ठाकुर, शिमला से शुभम ठाकुर, सोलन से विक्रम, सिरमौर से विनय कुमार और महासू से देव शर्मा बने हैं। जिला आईटी संयोजक शिमला शिमला प्रभात शर्मा, जिला महासू से अमित चौहान, जिला सोलन से चरण यादव और जिला सिरमौर से विकेश तोमर  संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

कुल्लू में आशीष, मंडी में निशांत शर्मा, सुंदरनगर में दीप राज कपूर, जिला लाहौल स्पीति में कुंगा और जिला किन्नौर में कृपाल शोम संयोजक नियुक्त किए गए हैं। हमीरपुर में जिला देहरा से सुशील राणा, जिला हमीरपुर से जग सिंह ठाकुर, जिला ऊना से कारण वीर राणा और जिला बिलासपुर से प्रीत ठाकुर संयोजक नियुक्त किए गए हैं। जिला चंबा से दीपक कालिया, जिला नूरपुर से विजय जरयाल, जिला पालमपुर से पवन चौधरी और जिला कांगड़ा से अक्षय शर्मा संयोजक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डडवाल ने कहा की यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। सभी जिला संयोजक अगले सात दिनों में अपने जिला और मंडल स्तर पर टीम का विस्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें