फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी भाजपा में सियासी युद्ध की ज्वाला करेंगे शांत: सुरेश कश्यप

Thu, 22 Oct 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ज्वालामुखी में चल रहे भाजपा के सियासी शीतयुद्ध की ज्वाला को वह शांत करेंगे। इस बारे में उनकी बड़े नेताओं से बात हुई है। हालांकि, उन्होंने ज्वालामुखी में पार्टी के भीतर विवाद की ज्वाला से इनकार भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है और उसमें छोटे-मोटे मतभेद होना बड़ी बात नहीं है। इनको सुलझा लिया जाएगा। कश्यप गुरुवार को पालमपुर में पत्रकारों वार्ता में बोल रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के विवेकानंद ट्रस्ट मामले में नाराजगी और अपनी ही पार्टी के लोगों को निशाने पर लेने से जुड़े सवालों को सफाई से टाल गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह पूर्व सीएम के बयानों से अनभिज्ञ हैं। वह इस पर कोई बात नहीं करेंगे। शांता कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन मिल कर काम कर रहे हैं।

प्रदेश में जयराम सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार ने लोगों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं। इसका लाभ आने वाले दिनों में जनता और पार्टी को होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में सरकार के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी अच्छा काम किया है। प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने नई विस्तार योजना चलाई है।
विज्ञापन


इसका कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी में काम पूरा हो गया है, जबकि शिमला में प्रगति पर है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, विधायक रवि धीमान, मुल्खराज प्रेमी, प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा व विशाल चौहान भी मौजूद रहे।

पालमपुर में पार्टी कार्यालय का शिलान्यास किया
पालमपुर में जिला भाजपा कार्यालय का शिलान्यास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे, जबकि वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी वर्चुअल रुप से इससे जुड़े रहे। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपने 17 संगठनात्मक जिलों में अपने कार्यालय बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें