फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा: सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज भाजपा के राज्य संगठन चुनाव अधिकारी नियुक्त

Fri, 25 Oct 2024 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में इन तीनों नेताओं ने अपना पदभार संभाला। प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार आगामी तीन महीने में हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज को प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव सैजल और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को राज्य सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में इन तीनों नेताओं ने अपना पदभार संभाला। प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार आगामी तीन महीने में हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन


जिला चंबा
भाजपा के मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी डाॅ. राजीव भारद्वाज ने पदभार ग्रहण करते हुए संगठनात्मक जिला चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है, जिसके अनुसार जिला चंबा के चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल, सह चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री सुभाष कुमार, सह चुनाव अधिकारी जयंती दुग्गल, चुनाव अधिकारी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन सिंह परमार, सह चुनाव अधिकारी जगदेव ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर, जिला कांगड़ा चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, सह चुनाव अधिकारी अशोक वशिष्ठ और सह चुनाव अधिकारी दविंद्र कोहली नियुक्त किए गए हैं। 

जिला पालमपुर
जिला पालमपुर के चुनाव अधिकारी प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, सह चुनाव अधिकारी अंजू कटोच और सह चुनाव अधिकारी ललित कपूर बनाए गए हैं। जिला हमीरपुर के चुनाव अधिकारी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी राकेश ठाकुर और सह चुनाव अधिकारी उषा देवी नियुक्त की गईं। जिला ऊना के चुनाव अधिकारी विधायक त्रिलोक जम्वाल, सह चुनाव अधिकारी श्याम मिन्हास और सह चुनाव अधिकारी अनु ठाकुर बनाई गई हैं। जिला बिलासपुर की चुनाव अधिकारी रश्मिधर सूद, सह चुनाव अधिकारी राम कुमार और सह चुनाव अधिकारी राकेश गौतम बनाए गए हैं। जिला देहरा के चुनाव अधिकारी रणधीर शर्मा, सह चुनाव अधिकारी उपिंद्र धीमान और सह चुनाव अधिकारी आरती राणा हैं। 
विज्ञापन


जिला सुंदरनगर
जिला सुंदरनगर के चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, सह चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश नाईक और सह चुनाव अधिकारी नीलम परमार होंगे। जिला मंडी के चुनाव अधिकारी राकेश जम्वाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सह चुनाव अधिकारी मोहन लाल ठाकुर और सह चुनाव अधिकारी प्रियंता शर्मा होंगी। जिला कुल्लू की चुनाव अधिकारी पायल वैद्य, सह चुनाव अधिकारी अमर सिंह ठाकुर और सह चुनाव अधिकारी जोगिंद्र शुक्ला नियुक्त किए गए हैं। जिला किन्नौर के चुनाव अधिकारी गोविंद ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सह चुनाव अधिकारी बलदेव नेगी और सह चुनाव अधिकारी प्रीतेश्वरी नेगी होंगी। 

जिला लाहौल-स्पीति
जिला लाहौल-स्पीति के चुनाव अधिकारी विनोद कुमार, सह चुनाव अधिकारी संजीव कुमार, सह चुनाव अधिकारी तेनजिन कारपा, जिला महासू चुनाव अधिकारी सुखराम चौधरी, सह चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता और सह चुनाव अधिकारी यशपाल शर्मा होंगे। जिला शिमला चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह सत्ती, सह चुनाव अधिकारी अमर ठाकुर और सह चुनाव अधिकारी किरण शर्मा होंगे। जिला सोलन के चुनाव अधिकारी बिहारी लाल शर्मा, सह चुनाव अधिकारी अमर सिंह और सह चुनाव अधिकारी शीला होंगी। जिला सिरमौर की चुनाव अधिकारी डाॅ. डेजी ठाकुर, सह चुनाव अधिकारी रामेश्वर शर्मा और रीना ठाकुर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें