फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भाजपा विधायक परमजीत पम्मी कोरोना पॉजिटिव

Tue, 18 Aug 2020 10:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/बद्दी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी और मुख्यमंत्री के स्टाफ के बाद भाजपा भाजपा विधायक परमजीत पम्मी भी कोरोना वायरस की की चपेट में से गए हैं। मंगलवार को सोलन जिला से केवल एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जो दून से विधायक परमजीत सिंह पम्मी की निकली। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग ने विधायक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। वहीं, विधायक के सभी पारिवारिक सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पॉजिटिव पाए गए विधायक से मिलने वालों की संपर्क ट्रेसिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीबीएन में लगातार करोना के मामले बढ़ने के चलते मंगलवार को दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी की तबीयत कुछ खराब थी। जिसके चलते उन्होंने स्वेच्छा से आज दोपहर को अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट चार घंटे के बाद आई। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें