फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, यहां होगा मंथन

Fri, 09 Nov 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। 28 नवंबर को भाजपा ने मंडी के पड्डल मैदान में बैठक करने का फैसला लिया है। इसमें केंद्रीय नेतृत्व सहित हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश प्र्रभारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय शिमला में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। बैठक में पदाधिकारियों को नई जिम्मेवारियां दी गईं। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा विशेषरूप से उपस्थित रहे।

पार्टी प्रवक्ता शशी दत्त शर्मा कहा कि इस सम्मेलन में केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सहित कई शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने और त्रिदेव सम्मेलन कि तर्ज पर पार्टी हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों के लिए बड़े संसदीय क्षेत्र सम्मेलन करने जा रही है। पार्टी ने बूथ स्तर तक सभी पन्ना प्रमुख तय कर लिए हैं, इस सम्मेलन में लगभग 35000 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें