जिला कुल्लू के थाना क्षेत्र बंजार में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। सूचना के अनुसार ऑल्टो कार(HP37 f-9975) घियागी के पास पहाड़ी से टकरा गई जिसमें 4 लोग सवार थे।
सभी को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। इनमें से 2 व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। चारों व्यक्ति पालमपुर के बताए जा रहे हैं । पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी मुख्यालय कुल्लू आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।