फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले- मानसिक संतुलन खो बैठे सुक्खू्

Sun, 01 Jul 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रवक्ता शशि दत्त, बलदेव तोमर एवं मीडिया सह प्रमुख रवि मेहता ने संयुक्त बयान में कहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाजपा सरकार की ओर से किए गए अभूतपूर्व कार्यों से बौखला गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अपने ही संगठन में हो रही किरकिरी से वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और बे-सिर पैर की बातें कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज अंदरूनी लड़ाई से जूझ रही है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सलाह दी कि भाजपा की चिंता छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करें। भाजपा नेताओं ने कहा कि सत्ता में आते भी भाजपा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धावस्था पेंशन की आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की जिससे प्रदेश के 1 लाख 30 हजार वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता, 8 प्रतिशत अंतरिम राहत व 4 प्रतिशत अतिरिक्त अंतरिम राहत दी गई। कहा कि इन 6 महीनों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है लेकिन कांग्रेसी नेताओं को यह विकास रास नहीं आ रहा है इसलिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें