सरस्वती विद्या मंदिर की 29वीं प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में रोचक मुकाबले देखने को मिले। बैडमिंटन में छात्र वर्ग के बाल वर्ग में मनाली प्रथम और शिमला दूसरे स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में सोलन पहले, मनाली दूसरे स्थान पर रहा।
इसके अलावा तरुण वर्ग में घुमारवीं एसवीएम स्कूल प्रथम, शिमला हिम रश्मि दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में शिमला हिम रश्मि पहले, करसोग दूसरे स्थान पर रहा।
किशोर वर्ग में कुल्लू का नगवाईं प्रथम, सोलन का कुमारहट्टी दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो छात्र वर्ग के शिशु वर्ग में शिमला के नगर पंचायत स्कूल पहले, सोलन जिला का बैहल स्कूल दूसरे, बाल वर्ग में शिमला चिड़गांव पहले, मंडी जिला का चुराग स्कूल दूसरे, किशोर वर्ग में शिमला का चिड़गांव स्कूल पहले और मंडी के चुराग स्थित स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
छात्रा वर्ग में शिशु वर्ग में गंगटोली (शिमला) पहले, हटगढ़ (मंडी) दूसरे, बाल वर्ग में धामी (शिमला) पहले, मनाली (कुल्लू) दूसरे, किशोर वर्ग में चिड़गांव (शिमला) पहले, करसोग (मंडी) दूसरे, तरुण वर्ग में मनाली (कुल्लू) पहले व भटेड़ स्थित एसवीएम स्कूल के छात्र (बिलासपुर) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर सेवानिवृत्त सेशन जज एमआर चौधरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखराम वर्मा ने की। दो दिन चली प्रतियोगिता में करीब 600 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्या भारती समाज में संस्कार युक्त शिक्षा दे रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में खूब मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
लेखराम ने कहा कि विद्या भारती के शिक्षण संस्थान समाज में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में सुरेश चौधरी, रोशन लाल ठाकुर, इंद्र सिंह डोगरा, नौ लक्खा, शिवपाल मिन्हास, तुलसी राम, अच्छर सिंह ठाकुर, एमआर चौहान, धर्म सिंह और राजेंद्र मौजूद रहे।