फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो डिग्री तापमान में नंगे पांव दौड़कर गोल्ड जीतने वाली उड़नपरी ने खाया जहर

Sat, 02 Dec 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो डिग्री तापमान में नंगे पांव दौड़कर जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली धाविका बख्शो देवी ने कीटनाशक खा लिया है। कीटनाशक निगलने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उसे ईसपुर अस्पताल से गंभीर हालत में जिला अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक बख्शो की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई रेफर किया जा सकता है।

हालांकि, चिकित्सकों ने अभा उसे अपनी निगरानी में रखा हुआ था। जानकारी के मुताबिक बख्शो देवी ने घर में पड़ा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे ईसपुर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल हालत नाजुक

इसके बाद उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊना अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विपन कुमार ने बताया कि पीड़िता का उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। दो बार जिलास्तरीय दौड़ में कब्जा जमाने वाली बख्शो देवी स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले लेने की तैयारी कर रही है।

काफी प्रयासों के बाद उसे सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि अभी उसने दौड़ने का इरादा नहीं छोड़ा है। अचानक इस तरह की घटना के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें