फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सुक्खू-जयराम में नोकझोंक, जानें पूरा मामला

Wed, 18 Nov 2026 12:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जहां सदन के बाहर सत्तापक्ष व विपक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सदन के भीतर भी गतिरोध जारी रहा। सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के तीसरे दिन की बैठक 11:00 बजे शुरू हुई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल चलाने की बात की तो इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने असहमति जताई, जबकि विपक्ष इससे सहमत दिखा। विपक्ष की ओर से भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद जारी रखने का सुझाव दिया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी ऐसा किया जा चुका है। पहले स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद करवाया जा चुका है। 

विज्ञापन
Trending Videos

तथ्य होंगे तो कार्रवाई करने को तैयार: सीएम
जयराम ठाकुर ने कहा कि नियम 67 की चर्चा हो रही है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। पर वह तो पूर्व की व्यवस्था की बात कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव वापस ले सकता है तो प्रश्नकाल करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सुर्खियों में रहने के लिए ही चर्चा नहीं लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दस्तावेज हों तो उन्हें सभापटल पर रखा जाए। केवल राजनीतिक स्कोर सेटल करने के लिए चर्चा लानी है तो लाएं पर कम से कम तथ्य तो सामने लाएं। कोई भी दस्तावेज लाया जाएगा तो वह उस पर कार्रवाई करने के लिए सरकार तैयार है। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जब काम रोको प्रस्ताव लाया गया तो इस पर चर्चा हुई है। भाजपा विपक्ष की भूमिका में है। लोकतंत्र में विपक्ष का बात करने का अधिकार है। विपक्ष ने क्या बोलना है, यह सरकार तय नहीं कर सकती है।
 
विज्ञापन

सीएम ने सदन में पढ़ा शेर
सीएम सुक्खू ने सदन में एक शेर पढ़ा, सच्चाई छिप नहीं सकती बनावट के उसूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कागज के फूलों से। पहले यह लोग काम रोको प्रस्ताव लाते हैं, फिर प्रश्नकाल चलाने को कहते हैं। इसके बाद राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें