कांग्रेस की सरकार में हिमाचल को बेचा जा रहा: जयराम
वहीं विपक्षी दल भाजपा ने भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हिमाचल को बेचा जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमकेयर को लेकर सदन में जो बात कही है, उस पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से आज किया गया प्रदर्शन आगे के लिए उनकी रिहर्सल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई है जिसका खामियाजा उसे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। वहीं इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन आज भी प्रश्नकाल नहीं हुआ। नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही।