फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस सत्रः सत्ता पक्ष की फोटोग्राफी से उखड़ा विपक्ष, किया वाकआउट

Fri, 06 Apr 2018 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल से पहले विपक्ष ने खूब हंगामा किया। सदन में सत्ता पक्ष की फोटोग्राफी करने तथा विपक्ष की अनदेखी का मामला उठाया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मामला उठाया

विज्ञापन


कि सदन में सत्तापक्ष के फोटो खींचकर मीडिया को दिए जाते हैं, जबकि विपक्ष का कोई फोटो नहीं खींचा जाता। यह सही नहीं है। हंगामा और नारेबाजी के बीच कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सदन से वाकआउट कर दिया।

इस दौरान विपक्ष के सदस्यों ने स्पीकर के खिलाफ भी नारे लगाए। बाद में कांग्रेस सदस्यों के भीतर आने पर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस पर आपत्ति दर्ज की। 
विज्ञापन


वीरवार को प्रश्नकाल से पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में यह मुद्दा उठाया तो स्पीकर राजीव बिंदल ने हस्तक्षेप कर प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करनी चाही। विपक्ष इसे उठाता रहा।

किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने पिछले दिन ही बजट को फेसबुक लाइव दिखाने और परिसर में पार्टी के झंडे लाने का मामला उठाया था। इस पर व्यवस्था देने की बात की गई थी, मगर इस पर कुछ नहीं हुआ।

विपक्ष की अनदेखी कर रही सरकार : मुकेश 

स्पीकर राजीव बिंदल ने मामले पर चर्चा न कर पाने की बात की। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री में इस बीच नोकझोंक हुई। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि ऐसा पहले भी होता रहा है।

इस पर कांग्रेस के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और वाकआउट कर दिया। इसके बाद विस अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इस बीच कांग्रेस विधायक सदन के बाहर नारेबाजी करते रहे। वे थोड़ी ही देर में नारेबाजी करते हुए बाहर विस परिसर में चले गए। 

मुकेश अग्निहोत्री ने सदन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का अहम स्थान है। सरकार विपक्ष की अनदेखी कर रही है। केवल सीएम और सत्ता पक्ष के फोटो खींचकर मीडिया को दिए जा रहे हैं।

विपक्ष को रिपोर्ट नहीं किया जा रहा है। विस परिसर में पार्टी के झंडे लगाकर लोग आ रहे हैं और ढोल-नगाडे़ बजाए जा रहे हैं। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे को भी उठाया गया है।
विज्ञापन

वीरभद्र बोले - लोगों ने आरएसएस को नहीं, भाजपा को चुना

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोगों ने आरएसएस को नहीं, बल्कि भाजपा को चुना है। यह सहन करने योग्य नहीं है। सरकार की सारी गतिविधियां आरएसएस के इशारे पर ही चल रही हैं।

सदन में केवल कांग्रेस सदस्यों के फोटो खींचकर मीडिया को देना सही नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों का व्यवहार ठीक वैसे ही है, जैसे बच्चे खिलौने मांगकर सड़कों पर लोटते-पोटते हैं।

ये सब ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री कभी भी अपनी सीट पर खडे़ हो जाते हैं। जब सीएम भी बोल रहे हो, तब भी खडे़ हो जाते हैं। ऐसा करना सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें