फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: सरकारी स्कूलों में जल्द भरेंगे 1,935 जेबीटी शिक्षकों के पद, मंत्री ने सदन में दी जानकारी

Sat, 13 Aug 2022 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा सदन में यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि टेट पास बीएड डिग्री धारक भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द जेबीटी शिक्षकों के 1,935 पद भरे जाएंगे। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेट पास बीएड डिग्री धारक भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग भर्तियां करेगा।

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के 19,641 पद स्वीकृत हैं। 15,632 पद भरे हैं। 4,009 पद रिक्त हैं। 617 पदों को लेकर बीते दिनों हुई परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी होगा।

विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को हाईकोर्ट और एनसीईटीई के नियमानुसार परिणाम घोषित करने को कहा है। जेबीटी के साथ बीएड डिग्री धारक जिन्होंने जेबीटी का टेट पास किया है, वे भर्ती के लिए पात्र होंगे। बैचवाइज भर्ती भी होगी। शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 467 अन्य पद भरने का प्रस्ताव भी आयोग को भेजा है। 1,468 पद भरने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। 1,935 पद भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों सहित दूरदराज के स्कूलों में इन शिक्षकों की पहली नियुक्तियां होंगी। एचटी के 371 और सीएचटी के 125 रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पदोन्नतियां जल्द की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें