राजस्व रिकॉर्ड देखने के लिए उर्दू के अनुवादक उपलब्ध करवाएगी सरकार : जगत नेगी
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के प्रश्न पर केवल सिंह पठानिया के अनुपूरक प्रश्न किया कि उर्दू के रिकॉर्ड को सरकार अपडेट करे, जिससे आम जनता को पढ़ने के पैसे न देने पड़े। जवाब में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह सही है कि उर्दू में ही रिकॉर्ड है। जहां अनुवाद की जरूरत होगी, सरकार वहां पर अनुवाद के लिए मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकाॅर्ड देखने के लिए उर्दू के अनुवादक उपलब्ध करवाए जाएंगे। नए रिकॉर्ड को सरकार सरल करेगी। फतेहपुर के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि गूगल पर उर्दू का अनुवाद हो सकता है। अगर उर्दू का रिकॉर्ड स्कैन किया जाए तो इससे लाभ हो सकता है। इस पर मंत्री जगत सिंह नेगी बोले कि सदस्य ने बहु़त अच्छा सुझाव दिया है।