फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सत्ता पक्ष और विपक्ष से की ये अपील

Mon, 19 Aug 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को सत्र शुरू होने से पूर्व सुबह 11 बजे अपने कक्ष में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से सदन को सुचारू रूप से चलाने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों से 11 दिन तक चलने वाले इस सत्र की सभी बैठकों में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए तमाम चर्चाओं में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदस्यों की ओर से सर्वाधिक 929 प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिन्हें आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 5, नियम 63 के तहत 1, नियम -130 के तहत 15 और नियम 101 के तहत 4 सूचनाएं मिली हैं। इन्हें भी आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें