शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 3807 पद भरने की प्रक्रिया जारी है। विधायक हंसराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि जेबीटी के 787, सीएंडवी संवर्ग के 1701, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के 1280 तथा प्रवक्ता (स्कूल न्यू) के 37 पदों की भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद इन पदों को भरा जाएगा। सरकार का प्रयास रहता है कि जब भी नए शिक्षकों की भर्तियां की जाती हैं तो उन्हें शिक्षकों की कमी वाले स्थानों तथा दूरस्थ/जनजातीय इलाकों में नियुक्तियां दी जाएं।