फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव नतीजों पर वीरभद्र सिंह ने दिया ये बयान

Mon, 18 Dec 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परिवार के साथ अपने निजी निवास हॉली लाज में ही चुनावी नतीजे देखे। समर्थक हॉली लॉज परिसर में ही उनके बाहर आने का दिनभर इंतजार करते रहे, मगर वे शाम के वक्त पूरे नतीजे देखने के बाद ही बाहर निकले। 
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम वीरभद्र सिंह ने जनादेश का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस नतीजों पर मंथन करेगी कि कहां कमी रह गई। सोमवार को सुबह आठ बजे ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एलईडी के सामने चुनावी नतीजे देखने बैठ गए। 

उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व सांसद पत्नी प्रतिभा सिंह भी उनके साथ रहे। उनके कुछ करीबी लोग भी भीतर रहे, जिनसे वे चुनावी अपडेट लगातार लेते रहे। हालांकि, विक्रमादित्य सिंह बीच-बीच में बाहर लॉन पर आते रहे और लोगों से मिलते रहे। 
विज्ञापन

राजेंद्र राणा की जीत पर ये बोले

सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र सिंह शुरुआत में भाजपा के पक्ष में जाते रुझान से ही चिंतित नजर आते रहे। अपनी सीट और शिमला ग्रामीण सीट पर भी बहुत ज्यादा मार्जन नहीं आने पर वे खुश नहीं थे। 

मंत्रियों ठाकुर सिंह भरमौरी, सुधीर शर्मा और कौल सिंह ठाकुर की हार की खबर सुनते ही वे हैरत में थे। वहीं नेता प्रतिपक्ष प्र्रेम कुमार धूमल के सीएम पद के दावेदार होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के प्रदर्शन से वे बहुत संतुष्ट नजर आए। इसी बीच हॉली लॉज परिसर में लोग कुर्सियों पर धूप सेंकते रहे और चुनावी गपशप में लगे रहे। 
विज्ञापन

जीत के बाद सीधे हाली लॉज पहुंचे अनिरुद्ध

कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र में अपनी जीत के बाद अनिरुद्ध सिंह अपने काफिले के साथ सीधे सीएम वीरभद्र सिंह से मिलने हॉली लॉज पहुंच गए। उन्होंने वीरभद्र सिंह से आशीर्वाद लिया। वीरभद्र सिंह ने भी उन्हें जीत पर बधाई दी। अनिरुद्ध ने विक्रमादित्य को भी जीत की बधाई देते हुए उन्हें गले लगाया। 

धूमल की हार की खबर के बाद लगे नारे 
हॉली लॉज परिसर में मौजूद कुछ कांग्रेसियों ने खबर फैलाई कि सुजानपुर में धूमल चुनाव हार गए हैं। इस पर कांग्रेसियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में जब साफ हुआ कि अभी पूरे नतीजे नहीं आए हैं। तीन राउंड बचे हुए हैं तो सन्नाटा छा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें