फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठा दांव पर, अपने हलकों से बाहर नहीं निकल पा रहे मंत्री

Wed, 01 Nov 2017 02:27 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहीं कारण है कि वे अपने हलके से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल के दो वरिष्ठ मंत्रियों को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है। 
विज्ञापन


यह नेता अपने विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र में डटे हैं। दूसरी ओर भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में करीब 13 ऐसे स्टार प्रचारक हैं जो हिमाचल भाजपा नेता हैं। यह नेता भी ज्यादातर समय अपने हलकों में ही दे रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें हिमाचल के चार वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली को स्टार प्रचारक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान से मांगी गई है लिस्ट

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अकेले चुनाव प्रचार में डटे हैं। वे रोज चुनावी जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और जीएस बाली अपने विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रह गए हैं 

जबकि हाईकमान की ओर से इन नेताओं को अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं और रैलियां करनी है। यही नहीं सरकार के अन्य आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, धनी राम शांडिल और सुधीर शर्मा भी हलके से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

किस विधानसभा क्षेत्र में किस नेता को रैलियां और सभाएं करनी हैं, हाईकमान से इसकी लिस्ट मांगी गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 को हिमाचल आ रहे हैं। इससे पहले अन्य स्टार प्रचारकों के विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों और सभाओं की तिथि निर्धारित की जाएगी। - नरेश चौहान, महासचिव कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें