कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा चाहे सर्वे छपा ले, चुनाव में पोस्टर या झंडे लगा दे लेकिन यह तय है कि हिमाचल में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बात न करें तो अच्छा है।
भाजपा की हालत तो ऐसी है कि अगर कोई नेता भाजपा में नहीं है तो वह भ्रष्टाचारी है, दबाव बनाकर जब उसे भाजपा ज्वाइन कराई जाती है तो गंगा जल छिड़कने से वह भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाता है। पंडित सुखराम के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।
भाजपा में शामिल होते ही उन पर लगे सारे आरोप खत्म हो गए हैं। सुखराम को लेकर भाजपा ने दो सप्ताह तक संसद नहीं चलने दी थी और जिन मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा किया था, वह मामला आज भी है। ऐसे में भाजपा के भ्रष्टाचार के मामले में मापदंड अलग-अलग हैं।