फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 83 हजार नए वोटर करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 04 Nov 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ नवंबर को प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाग लेने वाली महिलाओं की संख्या इस बार करीब पचास हजार बढ़ गई है। चुनाव आयोग के 16 से 30 सितंबर के बीच घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के विशेष अभियान के चलते यह संभव हुआ है। 
विज्ञापन




आयोग ने पंद्रह दिन के विशेष अभियान में करीब पचास हजार महिला और 33 हजार पुरुष मतदाताओं को जोड़ा है। इसके चलते चुनाव में अब मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 49 लाख से बढ़कर करीब पचास लाख के पार हो गई है। 

कोई छूट न जाए अभियान के तहत आयोग ने मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान चुनाव विभाग के अधिकारी कर्मचारी घर-घर गए और मतदाता सूची में शामिल न होने वाले 18 से ज्यादा उम्र के लोगों को जोड़ने की कवायद की। 
विज्ञापन


इसमें यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में महिला मतदाता ऐसी थीं, जो घरों के कामकाज के चलते चुनावी महापर्व का हिस्सा बनने से वंचित रह जा रही थीं। आयोग की विशेष पहल का नतीजा यह हुआ कि अभियान के बाद 49 हजार 640 महिला मतदाता और बढ़ गईं। 

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि आम तौर पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहता है। यही कारण था कि उन महिलाओं पर फोकस किया गया, जो मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पातीं। 

राजपूत ने कहा कि यही कारण रहा कि नाम जुड़वाने के लिए परंपरागत तौर पर कैंप लगाने के बजाय कर्मचारियों अधिकारियों को घर-घर भेजा गया। इससे घरों तक न सिर्फ आयोग की पहुंच हुई, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ छूटे हुए मतदाताओं को सूची में जोड़ा जा सका।
Trending Videos
विज्ञापन

कांगड़ा में बढ़ीं 18 हजार महिला मतदाता

विशेष अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कांगड़ा में 18789 महिला मतदाता जुड़ीं। मंडी में 5601, शिमला में 4737, ऊना में 4335 और सिरमौर में 4161 महिला मतदाता बढ़ गईं। इसके अलावा चंबा में 3511, बिलासपुर में 1917, सोलन में 2803, कुल्लू में 2634, हमीरपुर में 335 किन्नौर में 266 और लाहौल-स्पीति में 91 नई महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़े।

31147 पुरुष भी बढ़ गए लिस्ट में
करीब पचास हजार महिला मतदाताओं के अलावा 33 हजार से ज्यादा पुरुष मतदाता भी मिले। इनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे। इनमें चंबा में 2513, कांगड़ा में 12227, लाहौल-स्पीति में 55, कुल्लू में 1771, मंडी में 3588, हमीरपुर में 726, ऊना में 2335, बिलासपुर में 1213, सोलन में 2085, सिरमौर में 2523, शिमला में 3893 और किन्नौर में 218 पुरुष मतदाता बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें