फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बोले कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी-मोदी को जवाब देगी देवभूमि की जनता

Sun, 05 Nov 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ नवंबर को देवभूमि की जनता दानव भूमि बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देगी। हिमाचल से कांग्रेस का जन्म से नाता रहा है और यह देवभूमि है। यहा बात शनिवार को कुल्लू में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रेस वार्ता में कही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को हिमाचल दानव भूमि लग रही है। विस चुनावों में देवभूमि की जनता उन्हें जवाब देगी। तिवारी ने कहा कि विस चुनाव में अपनी हार देख कर प्रधानमंत्री स्वयं पीछे हट गए और धूमल को बीच चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया। 

मोदी किस डर से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी में मोदी सरकार को कोई भी मुकाबला नहीं है। प्रधानमंत्री ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हिमाचल को कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें