फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी विद्या स्टोक्स, कांग्रेस हाईकमान ने दिया टिकट

Mon, 23 Oct 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चार दिनों तक माथापच्ची के बाद टिकट आवंटन में नौ के अंक की गुत्थी सुलझाने वाली कांग्रेस अब ठियोग सीट पर फिर उलझ गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए यह सीट छोड़ने को तैयार मंत्री विद्या स्टोक्स ने दीपक राठौर के पार्टी प्रत्याशी घोषित होते ही खुद ताल ठोक दी है। सोमवार को दीपक राठौर के बाद विद्या स्टोक्स ने भी नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


अब ठियोग में एक तरह से कांग्रेस के दो-दो प्रत्याशी हो गए हैं। दोनों कांग्रेस टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि ठियोग से अब स्टोक्स ही पार्टी की प्रत्याशी होंगी। दीपक को नाम वापस लेने के लिए कह दिया गया है। गौरतलब है कि स्टोक्स ने स्वास्थ्य एवं परिवार के साथ वक्त बिताने का हवाला देते हुए इस बार चुनाव न लड़ने की बात कही थी।

इस बारे पत्र लिखकर हाई कमान को भी अवगत करवा दिया था। कांग्रेस ने ठियोग को हॉट सीट बना दिया है। रविवार को कांग्रेस की अंतिम सूची में ठियोग से दीपक राठौर को टिकट दिया गया। इसके बाद ठियोग कांग्रेस में बवाल मच गया। वीरभद्र सिंह के इंकार के बाद स्टोक्स ने खुद न चुनाव लड़कर ठियोग से विजयपाल खाची या राजेंद्र वर्मा में से किसी एक की उम्मीदवारी घोषित करने को कांग्रेस आलाकमान को पत्र भेजा।
विज्ञापन


सोमवार को दिन भर विजय खाची का टिकट तय होने की चर्चा रही। वीरभद्र और स्टोक्स दोनों ही खाची को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में थे। लेकिन रविवार शाम को आई सूची में दीपक राठौर को टिकट दे दिया गया। इसका स्टोक्स समर्थकों ने विरोध किया। रविवार देर रात को स्टोक्स ने आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी से भी बात की।

मंगलवार दोपहर तक दीपक राठौर का टिकट नहीं कटा तो उन्होंने हाईकमान को संदेश भेजा कि वे खुद चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इसके बाद स्टोक्स को पार्टी सिंबल जारी कर दिया गया। दीपक राठौर के पास पहले से ही पार्टी सिंबल था। राठौर ने दो बजे जबकि स्टोक्स ने करीब पौने तीन बजे नामांकन किया
विज्ञापन

राहुल गांधी का जो आदेश होगा, वही करूंगा: राठौर

कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर ने कहा कि सोमवार शाम पांच बजे तक हाईकमान से टिकट पर स्थिति साफ नहीं की। राहुल गांधी का जो आदेश होगा, उन्हें मंजूर होगा। उन्हें पार्टी सिंबल देकर नामांकन भरने को कहा गया, वही उन्होंने किया।

वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं, अब जो आदेश होगा, वह वहीं करेंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने फोन कर कहा है कि मुझे नाम वापस लेना पड़ सकता है।

सोनिया से मिलने दिल्ली जाएंगी स्टोक्स 
टिकट विवाद को लेकर विद्या स्टोक्स मंगलवार को सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली जा रही हैं। स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने ये सीट सीएम वीरभद्र के लिए छोड़ी थी।

बाद में उन्होंने इंकार किया तो कुछ और नाम भेजे गए थे। मगर हाईकमान ने भेजे गए नामों पर गौर नहीं किया। अब वे खुद चुनाव लड़ने उतरी हैं। इस बारे में सोनिया को बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें