फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र राणा के खिलाफ भाजपा ने पूर्व सीएम धूमल पर खेला दांव

Wed, 18 Oct 2017 02:24 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर में राजेंद्र राणा को टक्कर देने के लिए भाजपा हाईकमान ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल पर दांव खेला है। भाजपा धूमल के गृह जिला हमीरपुर में पांचों सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय राणा ने 14000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


भाजपा इस बार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती, इसीलिए धूमल का चुनाव क्षेत्र बदलकर उन्हें सुजानपुर भेजा गया है। हमीरपुर में धूमल की सीट पर सुजानपुर उपचुनाव में जीते विधायक नरेंद्र ठाकुर कांग्रेस को टक्कर देंगे। उल्लेखनीय है कि बमसन विधानसभा क्षेत्र के खत्म होने के बाद ही सुजानपुर का उदयीमान हुआ।

बमसन क्षेत्र धूमल का गृह क्षेत्र रहा है और करीब एक दर्जन पंचायतें बमसन से कटकर सुजानपुर में जुड़ी हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र ठाकुर के पिता स्वर्गीय जगदेव ठाकुर की कर्मस्थली और भाजपा का गढ़ रहा है।
विज्ञापन


यही वजह है कि हमीरपुर से स्वर्गीय जगदेव ठाकुर की पुत्र वधू उर्मिल ठाकुर पूर्व में दो बार जीत का परचम लहरा चुकी हैं। अब जगदेव चंद के पुत्र नरेंद्र ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में भाजपा को मिली थीं तीन सीटें

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव उर्मिल ठाकुर और कांग्रेस ने पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे राजेंद्र राणा ने दोनों को पराजित कर जीत दर्ज की थी।

पांच सीटों वाले जिला हमीरपुर में पिछले चुनावों में भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। हमीरपुर सदर से प्रेम कुमार धूमल, भोरंज से दिवंगत आईडी धीमान, नादौन से विजय अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की थी।

सुजानपुर और बड़सर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। सुजानपुर की अधिकतर पंचायतें हमीरपुर में आती थीं और यहां से अनीता वर्मा भी चुनाव जीत चुकी हैं। सुजानपुर हलका कांग्रेस का गढ़ रहा है। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा को सुजानपुर से जीत मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें