फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत थामने को संगठन महामंत्री रामलाल का कांगड़ा में कैंप

Tue, 24 Oct 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में बगावत को थामने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कमान अपने हाथ ले ली है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में बतौर निर्दलीय उतरे बागियों को मनाने के लिए रामलाल सोमवार को शिमला से कांगड़ा रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार रामलाल ने प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय को हमीरपुर भेजा है।
विज्ञापन


पांडेय की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात होने की चर्चा है। वहीं, रामलाल मंगलवार को सांसद शांता कुमार से मिल सकते हैं। चंबा और पालमपुर विधानसभा में निर्दलीय उतरे बागी वीके चौहान और प्रवीण शर्मा के अलावा फतेहपुर में बलदेव सिंह को मनाने की चुनौती है। भाजपा ने डैमेज कंट्रोल के तंत्र को सक्रिय कर दिया है।

26 अक्तूबर से पहले भाजपा को 6 सीटों चंबा, कसुम्पटी, श्री रेणुका जी, मनाली, पालमपुर और भरमौर में निर्दलीय उतरे बागियों से नामांकन वापस दिलवाने हैं। इससे पहले पार्टी ने नूरपुर, भोरंज, सोलन सहित आधा दर्जन सीटों पर बागी मना लिए थे। पार्टी को झंड़ूता में विधायक रिखीराम कौंडल और भरमौर में पूर्व विधायक तुलसी राम को मनाने में सफलता मिल चुकी है।
विज्ञापन


अब आखिरी 48 घंटे में रामलाल और मंगल पांडेय ने बागियों से खुद मुलाकात करने का निर्णय लिया है। रामलाल और पांडेय कांगड़ा में कैंप करेंगे। इससे पहले बगावत की मौजूदा स्थितियों को लेकर प्रेम कुमार धूमल से पांडेय की मुलाकात हुई है। संभावना जताई जा रही है कि धूमल की भोरंज में अनिल धीमान को मनाने में अहम भूमिका रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें