फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन से पूर्व विधायक सदानंद के परिवार ने थामा भाजपा का दामन

Mon, 23 Oct 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिवंगत सदानंद चौहान का परिवार भाजपा में शामिल हो गया है। रविवार को नाहन के एक निजी होटल में सदानंद परिवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


भाजपा में सदानंद के बड़े भाई प्रताप चौहान, बेटे नितिन चौहान, बेटी भारती अग्रवाल, पत्नी लीला चौहान, बेटी नलिनी चौहान और लोजपा से जुड़े कार्यकर्ता रूपक शर्मा, सुनील जसवाल, विनय चौहान, छोटू सरदार, संजय शर्मा, संदीप शर्मा और टीनू शामिल हुए हैं। 

भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने परिवार के सदस्यों का सम्मान सहित इस्तकबाल किया। सदानंद लोजपा से चुनाव लड़कर नाहन के विधायक बने थे। वर्ष 2012 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और 8273 मत हासिल किए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में सदानंद की बेटी भारती चौहान को कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर प्रोजेक्ट किया था। अब पूरे परिवार के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें