फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल नहीं, डबल इंजन से ही पहाड़ चढ़ेगी रेल : प्रेम कुमार धूमल

Sat, 28 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सिहुंता मैदान में जनसभा के दौरान कहा कि पहाड़ पर रेल सिंगल नहीं, बल्कि डबल इंजन से पहुंचेगी। हिमाचल की जनता को सिंगल के साथ अपना इंजन जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र भाजपा की नर्सरी है। 
विज्ञापन


भटियात से ही उन्होंने जनसभाओं की शुरुआत की है। इससे पहले मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा और वूल फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन बृज लाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल भी मौजूद रहे। 

धूमल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो प्रदेश सरकार को बीस हजार छह सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था थी। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से 234 प्रतिशत बढ़ोतरी कर इस बजट को एक लाख 15 हजार करोड़ किया है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार इस बजट का प्रयोग ढंग से नहीं कर पाई। इसे आननफानन में ही व्यय कर दिया। कहा कि केंद्र ने 66 राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिए, लेकिन प्रदेश सरकार इनकी डीपीआर तक नहीं बना पाई। 

सरकार बनते ही कांग्रेस मंत्रियों की होगी जांच 
जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों की जांच करवाई जाएगी। कहा कि विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। न खाएंगे न किसी को खाने देंगे। जो खाएगा, उसका बाहर निकलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें