फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा 13 विधानसभा क्षेत्रों से लड़ेगी चुनाव, जल्द जारी होगा घोषणा पत्र

Tue, 17 Oct 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेश में 13 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राज्य सचिव ओंकार शाद ने बताया कि 18 अक्तूबर को पार्टी चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी 21 और 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र भरेंगे।
विज्ञापन


माकपा ने पालमपुर से लेखराज, आनी से लोकेंद्र, जोगिंद्रनगर से कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर से भूपेंद्र सिंह, सरकाघाट से मुनीष शर्मा, सुजानपुर से जोगेंद्र कुमार, हमीरपुर से अनिल मनकोटिया, सोलन से अजय भट्टी, नाहन से विश्वनाथ शर्मा, ठियोग से राकेश सिंघा, कसुम्पटी से कुलदीप सिंह तंवर, शिमला शहरी से संजय चौहान और रामपुर से विवेक कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि नाहन में 17, रामपुर में 18, आनी, धर्मपुर, सुजानपुर और सोलन में 21 अक्तूबर को प्रत्याशी नामांकन पत्र भरेंगे। 23 अक्तूबर को पालमपुर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, ठियोग, शिमला शहरी और कसुम्पटी में प्रत्याशी नामांकन पत्र भरेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के राज्य सचिव ने बताया कि पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत तौर पर वोटर तक पहुंचने के लिए चुनाव अभियान शुरू हो गया है। घोषणा पत्र बनाने का काम जारी है। भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को केंद्र में रखकर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें